पीएम कार्यक्रम को लेकर सीएस व डीजीपी ने जाना व्यवस्था का हाल

Updated at : 01 Mar 2017 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम कार्यक्रम को लेकर सीएस व डीजीपी ने जाना व्यवस्था का हाल

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का समय ज्यों-ज्यों निकट आते जा रहा है सूबे की सरकार व पदाधिकारी काफी सतर्कता बरत रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सूबे के मुख्य सचिव व डीजीपी ने वीसी के माध्यम से सभी जिलों का विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इसमें साहिबगंज के विधि-व्यवस्था को लेकर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का समय ज्यों-ज्यों निकट आते जा रहा है सूबे की सरकार व पदाधिकारी काफी सतर्कता बरत रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को सूबे के मुख्य सचिव व डीजीपी ने वीसी के माध्यम से सभी जिलों का विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इसमें साहिबगंज के विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.

डीजीपी डीके पांडेय ने एसपी से कहा कि जिले को समान्य बनाये रखने के लिये हर संभव कार्रवाई करें. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े हर बिंदुओं को बारिकी से निरीक्षण करे. जांच करें अपना प्रतिवेदन विभाग को भेजें. इसके साथ सुझाव भी भेजें कि सुरक्षा की दृष्टि से विभाग को क्या-क्या कदम उठाना है. वहीं सीएस ने डीसी को खुफिया विभाग को एलर्ट करने की बात कही. वीसी में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय, डीसी एसपी पी मुरूगन शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola