छात्रों व टीटीई के बीच तूतू -मैं मैं

Updated at : 01 Mar 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों व टीटीई के बीच तूतू -मैं मैं

झड़प साहिबगंज में टिकट चेकिंग के दौरान हुआ िववाद साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को थोड़ी देर के लिए गहमागहमी तेज हो गयी. टिकट चेकिंग के दौरान छात्रों को टीटीई में थोड़ी बहस हो गयी. देखते ही देखते छात्रों की भीड़ लग गयी. सूचना पर आलाधिकारी पहुंचे और छात्रों को शांत कराया मालदा […]

विज्ञापन

झड़प साहिबगंज में टिकट चेकिंग के दौरान हुआ िववाद

साहिबगंज : साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को थोड़ी देर के लिए गहमागहमी तेज हो गयी. टिकट चेकिंग के दौरान छात्रों को टीटीई में थोड़ी बहस हो गयी. देखते ही देखते छात्रों की भीड़ लग गयी. सूचना पर आलाधिकारी पहुंचे और छात्रों को शांत कराया
मालदा मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों से टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई व छात्रों के बीच किसी मामले पर कहा सुनी हुई. जिसमें मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को आरपीएफ पोस्ट लाया. इस दौरान छात्रों को पकड़े जाने की खबर साहिबगंज महाविद्यालय पहुंच गयी. महाविद्यालय से छात्रों को छुड़ाने के लिये दर्जनो छात्र आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. जहां पुलिस अधिकारी व छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ.
इधर मामले को भांपते हुये मजिस्ट्रेट ने एसपी को फोन कर दिये. वहीं सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सुनील टोपनो, नगर थाना प्रभारी आरआर मिंज सदल बल स्टेशन प्रांगण पहुंच पहले आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर वापस कॉलेज भेजा. चूंकि जिन छात्रों को पकड़ा गया वह सभी छात्र महाविद्यालय परीक्षार्थी थे.
इसलिए सभी छात्र समय देखते हुये महाविद्यालय परीक्षा देने चले गये और मामला शांत हो गया. इधर इस संबंध में आरपीएफ पुलिस निरीक्षक शिविर कुमार ने बताया कि छात्रों को बिना टिकट टीटीइ द्वारा चेकिंग दौरान पकड़ा गया था. परंतु छात्रों ने बताया कि हमलोगों का परीक्षा चल रही है बताने पर छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola