मां ने मुखिया से लगायी बेटी बरामदगी की गुहार

बोरियो : थाना क्षेत्र के बांझी संथाली पंचायत अंतर्गत बड़ा केंदुआ निवासी तालाकुड़ी मरांडी ने रविवार को बांझी संथाली मुखिया स्टीफन मुर्मू से मिलकर के नबालिग बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है. बताया कि सात वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवती ने रोजगार का झांसा देकर मेरी बेटी को दिल्ली ले गयी. कई […]
बोरियो : थाना क्षेत्र के बांझी संथाली पंचायत अंतर्गत बड़ा केंदुआ निवासी तालाकुड़ी मरांडी ने रविवार को बांझी संथाली मुखिया स्टीफन मुर्मू से मिलकर के नबालिग बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है. बताया कि सात वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवती ने रोजगार का झांसा देकर मेरी बेटी को दिल्ली ले गयी. कई बार उससे संपर्क साधने की कोशिश की बावजूद संपर्क नहीं हो पाया. पिछले वर्ष बेटी की बरामदगी के लिए बोरियो थाना में गुहार लगायी. पर तत्कालीन थानेदार एलबी प्रसाद ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया .
बेटी के वियोग में एक वर्ष पूर्व पति सोम बास्की की मौत हो गयी. मुखिया स्टीफन मुर्मू ने वृद्ध तालाकुड़ी मरांडी को अाश्वस्त करते कहा कि इन संदर्भ में बोरियो थाना प्रभारी सुशील कुमार से वार्ता की जायेगी और अविलंब कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की लिखित सूचना मिलने के कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




