गंगा पुल निर्माण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बने मुरलीधर

साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की एक आपात बैठक शहर के पटनिया टोला में मंगलवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता मनोज यादव ने की. बैठक में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रसाद गुप्ता के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी. जिसमें उनके समिति विरोधी गतिविधियों पर चर्चा की गयी. बैठक में छानबीन में ये बात […]
साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की एक आपात बैठक शहर के पटनिया टोला में मंगलवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता मनोज यादव ने की. बैठक में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रसाद गुप्ता के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी. जिसमें उनके समिति विरोधी गतिविधियों पर चर्चा की गयी. बैठक में छानबीन में ये बात सही साबित पायी गयी. जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इन्हें अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया. निर्णय में कहा गया कि जब
तक स्थायी अध्यक्ष का निर्णय नहीं हो जाता है तब तक मुरलीधर तिवारी केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालेंगे. मौके पर श्याम सुंदर पोद्दार, मुरलीधर तिवारी, राम किशन यादव, सुरेन्द्र पासवान, छोटू खेमका, संतोष माल्टो, पंडित हांसदा, मो जियाउल हक, मो पेशकार समेत समिति के अन्य लोग उपस्थित थे. इधर निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वे केंद्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं. अगर कोई शिकायत थी तो समिति की बैठक में अपनी बात रख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




