साहिबगंज में हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता कर कहा

Updated at : 21 Feb 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज में हेमंत सोरेन ने प्रेसवार्ता कर कहा

साहिबगंज : राज्य की रघुवर सरकार अब झारखंडवासियों को शराब पिलाकर उनका धन लूटना चाहती है. इसलिए राज्यभर के सभी पंचायतों में शराब दुकान खुलवाने जा रही है. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में पत्रकार वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा : सरकार की इस नीति का झामुमो विरोध […]

विज्ञापन
साहिबगंज : राज्य की रघुवर सरकार अब झारखंडवासियों को शराब पिलाकर उनका धन लूटना चाहती है. इसलिए राज्यभर के सभी पंचायतों में शराब दुकान खुलवाने जा रही है. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में पत्रकार वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा : सरकार की इस नीति का झामुमो विरोध करेगा. रघुवर सरकार अब पुलिस व प्रखंड प्रशासन से ही शराब दुकान खुलवाने की बात कह रही है. यह सरासर गलत फैसला है. जब देश का रखवाला ही शराब बेचेगा,
तो आम जनता खुलेआम शराब पीयेंगे. खासकर गरीब, आदिवासियों को शराब पिलाकर सादे कागज पर टिप निशान ले लिया जायेगा. शराब की लत लगाकर राज्य की जनता को मौत के मुंह में ढकेलने की मंशा है सरकार की. उन्होंने कहा कि राजस्व उगाही के कई रास्ते हैं,
ग्रामीणों को शराब पिला…
लेकिन मौजूदा सरकार ने सभी को नजरअंदाज किया है. हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुंचे हैं. इसके साथ ही उन्होंने मोमेंटम झारखंड पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
मोमेंटम ऑफ झारखंड से राज्य को गिरवी रखने का प्रयास
हेमंत ने कहा कि रांची में मोमेंटम ऑफ झारखंड नहीं हुआ है, बल्कि राज्य को गिरवी रखने का प्रयास शुरू हो गया है. झारखंड की जनता इसे भली भांति समझ रही है कि राज्य में रघुवर सरकार क्या कर रही है. राज्य में वर्षों से टाटा कंपनी अपना प्लांट लगा कर काम कर रही है. वहीं जिंदल सहित कई कंपनिया राज्य निवेश करती आयी है. हेमंत सोरेन ने सरकार को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि रघुवर सरकर के दो वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है. भूमि आंवटन नीति में भी हेराफेरी हुई है. लेबर कानून बदल गया. इस मौके पर जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिव वर्णवास टुडू, जिप सदस्य वरण किस्कू, एनीकलारा हांसदा ,सुनीता टुडू, अंजित भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola