ट्रक के धक्के से युवक घायल

Updated at : 21 Feb 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से युवक घायल

साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर रविवार तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट मे आने से बिहार के निचली बाजार राजगीर नालंदा निवासी राधे प्रसाद वर्णवाल के पुत्र बबन वर्णवाल (30) जख्मी हो गया. उसे मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर रविवार तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट मे आने से बिहार के निचली बाजार राजगीर नालंदा निवासी राधे प्रसाद वर्णवाल के पुत्र बबन वर्णवाल (30) जख्मी हो गया. उसे मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. बबन वर्णवाल मिर्जाचौकी के गांधी नगर अपने ससुराल आया था. मिर्जाचौकी बाजार से अपने ससुराल गांधी नगर जा रहा था. इसी क्रम में ट्रक ने धक्का मार दिया. इस घटना में उसका दाहिना पैर जख्मी हो गया. वहीं पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है. इधर, थाना प्रभारी रामानुज शर्मा ने बताया कि तत्काल युवक का इलाज भागलपुर में चल रहा है. युवक को आते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola