आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध जीआरपी थाना में मामला दर्ज

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में तैनात सब पुलिस निरीक्षक पी दहिया के विरुद्ध जीआरपी थाना में रेलवे कर्मचारी गुडस सुपरवाइजर सी मरांडी ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में इंस्पेक्टर पी दहिया ने भी सी मरांडी पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप […]
साहिबगंज : मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में तैनात सब पुलिस निरीक्षक पी दहिया के विरुद्ध जीआरपी थाना में रेलवे कर्मचारी गुडस सुपरवाइजर सी मरांडी ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में इंस्पेक्टर पी दहिया ने भी सी मरांडी पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. वहीं पी दहिया ने भी उक्त रेल कर्मी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है. इस संबंध मे जीआरपी थाना प्रभारी शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पी दहिया के विरुद्ध कांड संख्या 4/17 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पी दहिया द्वारा भी आवेदन मिला है. दोनों ओर से काउंटर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




