ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated at : 18 Feb 2017 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. जविप्र दुकानदार पर कम अनाज देने का आरोप बोरियो : लाख कोशिशों के बावजूद जन वितरण प्रणाली दुकानों मे सुधार नहीं हो रहा है. शुक्रवार को बांझी संथाली पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने सहेली सेल्फ हेल्प समूह पर कम अनाज देने व गाली-गलौज का आरोप लगाया है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय […]
विज्ञापन
आक्रोश. जविप्र दुकानदार पर कम अनाज देने का आरोप
बोरियो : लाख कोशिशों के बावजूद जन वितरण प्रणाली दुकानों मे सुधार नहीं हो रहा है. शुक्रवार को बांझी संथाली पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने सहेली सेल्फ हेल्प समूह पर कम अनाज देने व गाली-गलौज का आरोप लगाया है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. इसके बाद बीडीओ से मिलकर उक्त समूह पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वरण किस्कू, मुखिया स्टीफन मुर्मू, प्रेमशीला सोरेन, मुनिका हांसदा, ताला बिटीसोरेन, मरांकुडी बास्की, सलबिना टुडू, तालामय हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित थे. इधर बीडीओ आशीष मंडल ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




