कलियाचक में बनेगा जहाजरानी
Updated at : 17 Feb 2017 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

अच्छी खबर . ग्लोबल इंवेस्टर समिट मोमेंटम में मंत्री नितीन गडकरी ने कहा पूरे देश में 111 नदियों को जोड़ कर बिछाया जायेगा जलमार्ग का जाल साहिबगंज : गंगापुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: अगले माह साहिबगंज में करेंगे. ये बातें केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी ने गुरुवार को रांची से ग्लोबल […]
विज्ञापन
अच्छी खबर . ग्लोबल इंवेस्टर समिट मोमेंटम में मंत्री नितीन गडकरी ने कहा
पूरे देश में 111 नदियों को जोड़ कर बिछाया जायेगा जलमार्ग का जाल
साहिबगंज : गंगापुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: अगले माह साहिबगंज में करेंगे. ये बातें केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी ने गुरुवार को रांची से ग्लोबल इंवेस्टर समिट मोमेंटम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. श्री गडकरी ने कहा कि देश में जलमार्ग का जाल बिछाया जायेगा. जिससे हर जगह जाना-आना आसान हो जायेगा. कहा इसी क्रम में पूरे देश में 111 नदियों को जोड़ा जायेगा. जिसमें झारखंड के गंगा स्वर्णरेखा व कंकडी नदी को शामिल किया है.
जहां साहिबगंज में गंगापुल तो सकरीगली समदा में बंदरगाह और राजमहल के कलियाचक में जहाजरानी बनाने की बात कही. कहा, इन चीजों के बनने से जहां क्षेत्र में विकास होगा. वहीं लोगों की जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा. वहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 50 हजार करोड़ का निवेश का होना तय बताया. ग्लोबल समिट का ब्रांड कास्ट प्रदर्शन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में किया गया. जिसमें साहिबगंज का मुद्दा छाया रहा. मौके पर डीसी, डीडीसी सहित जिले तमाम व्यवसायी वर्ग जिला उद्योग विभाग व पूरा जिला प्रशासन
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




