25 फीट गड्ढे में गिरी बोलेरो

Updated at : 17 Feb 2017 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
25 फीट गड्ढे में गिरी बोलेरो

बोरियो : बोरियो साहिबगंज मुख्य मार्ग के बांझी संथाली गांव समीप गुरूवार की सुबह 4 बजे साहिबगंज की ओर जा रही है बोलेरो जेएच 18 डी 1303 असंतुलित होकर सड़क से लगभग 25 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. वहीं चालक बाल-बाल बच गये. बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना की सूचना मिलने […]

विज्ञापन

बोरियो : बोरियो साहिबगंज मुख्य मार्ग के बांझी संथाली गांव समीप गुरूवार की सुबह 4 बजे साहिबगंज की ओर जा रही है बोलेरो जेएच 18 डी 1303 असंतुलित होकर सड़क से लगभग 25 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. वहीं चालक बाल-बाल बच गये. बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. घटना की सूचना मिलने के उपरांत पर एएसआई महेंद्र चौबे घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बोलेरो को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शीयों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बोलेरो साहिबगंज की ओर जा रही थी. इसी क्रम में तीखा मोड़ के समीप असंतुलित होकर दुर्घटना हो गयी. बोलेरो मालिक ने बताया कि बोलेरो दुर्घटना होने के पश्चात जक, टायर, लीबर व स्टेपनी की चोरी हो गयी है. इस बिंदु पर भी पुलिस छानबीन में जुटी है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola