हाइवा में लगी आग, चालक ने कूद कर बचायी जान
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 05 Apr 2026 5:17 PM
गाड़ी में स्टोन चिप्स लदा हुआ था और वह बोरियो की ओर जा रहा था.
बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के पास हादसा प्रतिनिधि, बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर डुमरिया गांव के समीप रविवार सुबह एक हाइवा में अचानक आग लग गयी. गाड़ी में स्टोन चिप्स लदा हुआ था और वह बोरियो की ओर जा रहा था. आग लगते ही चालक चंदन मंडल और उसका खलासी गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे. देखते ही देखते आग की लपटें पूरे वाहन में फैल गयीं और हाइवा धू-धूकर जलने लगा. घटना से आसपास अफरातफरी मच गयी और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल विभाग को खबर दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










