मिर्जाचौकी में जब्त 82 ट्रक लेकर चालक फरार

मंडरो/साहिबगंज : मिर्जाचौकी में रविवार को एसडीओ सह जिला परिवहन पदाधिकारी अमित प्रकाश एवं डीएसपी ललन प्रसाद के संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गये 88 ट्रक में से 82 ट्रक चालक सहित गायब हो गये हैं. बताया जाता है कि अंधेरे का फायदा उठाकर ये सभी ट्रक मंडरो भगैया सड़क होकर भागे हैं. मालूम हो कि […]
मंडरो/साहिबगंज : मिर्जाचौकी में रविवार को एसडीओ सह जिला परिवहन पदाधिकारी अमित प्रकाश एवं डीएसपी ललन प्रसाद के संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गये 88 ट्रक में से 82 ट्रक चालक सहित गायब हो गये हैं. बताया जाता है कि अंधेरे का फायदा उठाकर ये सभी ट्रक मंडरो भगैया सड़क होकर भागे हैं. मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये शनिवार की देर शाम 88 ओवर लोड ट्रक को पकड़ा गया था. उसकी सूची चेकनाका पर मौजूद दंडाधिकारी को भी सौंपी थी. लेकिन छह ट्रक को छोड़ कर बाकी ट्रक दूसरे रास्ते भगैया की ओर से से भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




