एक साथ निकली दंपती की शव यात्रा

Updated at : 13 Feb 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
एक साथ निकली दंपती की शव यात्रा

मार्मिक. पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी तोड़ा दम शनिवार को तेलो के समीप हुई सड़क सड़क दुर्घटना में के महिला की मौत हो गयी थी और उसका पति व बच्चा घायल था. रविवार को पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति ने भी दम तोड़ दिया. साहिबगंज : अब केकर […]

विज्ञापन

मार्मिक. पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी तोड़ा दम

शनिवार को तेलो के समीप हुई सड़क सड़क दुर्घटना में के महिला की मौत हो गयी थी और उसका पति व बच्चा घायल था. रविवार को पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति ने भी दम तोड़ दिया.
साहिबगंज : अब केकर सहारे जीवे हो बाबू. ये बातें बार-बार कह बेटे व बहू के शव के पास दहाड़े मारकर रो रही थी मृतक की मां. जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया. मालूम हो कि बीते शनिवार की देर शाम तेलो समीप वाहन को साइड देने के क्रम में मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गयी. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार बाबूराम हेंब्रम व उनके दो वर्षीय पुत्र मोहित हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि घटनास्थल पर ही उनकी पत्नी पोलिना मुर्मू की मौत हो गयी. वहीं इलाज के क्रम में गंभीर रूप से घायल बाबूराम हेम्ब्रम की भी मौत हो गयी. वहीं घायल मोहित का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना में दंपत्ति के शव का जिला अस्पताल में डॉ सत्यप्रकाश द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. जिसके बाद बोरियो पुलिस ने दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया.
परिजन निजी वाहन से पति-पत्नी के शव को लिट्टीपाड़ा के कदवा ले गये. शव के कदवा पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों ने सगडभंगा स्थित पोलिना के मायके से दोनों की शवयात्रा निकली और समीप के खेत में दोनों को दफन किया गया. घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
चंगाई सभा में शामिल होने जा रहे थे सगड़भंगा
मृत पोलिना मुर्मू की बूढ़ी मां लुखी हांसदा ने बताया कि सगडभंगा गांव में हो रही चंगाई सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेटी पोलिना अपने पति व छोटे बेटे माेहित के साथ सगडभंगा जा रही थी. क्रम में तेलो मोड़ समीप हादसा हो गया.
बबली और मोहित हुये अनाथ
बाबूराम व पोलिना की मौत के बाद चार वर्षीय बेटी बबली हेंब्रम व दो वर्षीय बेटा मोहित हेंब्रम अनाथ हो गया. दुर्घटना में छोटा बेटा मोहित के माथे में गंभीर चोट आयी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल साहिबगंज में चल रहा है. मृतक बाबूराम के चाचा कुशल हेंब्रम ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़द्वारा में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, दोपहर दो बजे घर से ससुराल जाने के लिए निकला था.
निभाया साथ जीने-मरने का वादा
पत्नी पोलिना मुर्मू की मौत की खबर सुनते ही घायल पति बाबूराम हेंब्रम सदमा बरदाश्त नहीं कर पाये और उन्होंने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि पति-पत्नी की मौत ने साथ जीने मरने का वादा पूरा किया.
दुधमुंही बच्ची की सर से हटा मां-बाप का साया
दोनों शव को हुआ पोस्टमार्टम
मृतका की मां का रो-रो कर बुरा हाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola