बरहेट-शिवगादी पथ का सीओ ने किया निरीक्षण

Updated at : 13 Feb 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
बरहेट-शिवगादी पथ का सीओ ने किया निरीक्षण

रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान जल्द देने की कही बात खैरवां के समीप 200 मीटर जमीन का नहीं मिला है मुआवजा बरहेट : बरहेट-शिवगादी मुख्य पथ का निरीक्षण अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालू भगत ने किया. लालू भगत ने बताया कि बरहेट से शिवगादी तक की सड़क निर्माण कार्य बीआइपीएल कंपनी द्वारा […]

विज्ञापन

रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान जल्द देने की कही बात

खैरवां के समीप 200 मीटर जमीन का नहीं मिला है मुआवजा
बरहेट : बरहेट-शिवगादी मुख्य पथ का निरीक्षण अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालू भगत ने किया. लालू भगत ने बताया कि बरहेट से शिवगादी तक की सड़क निर्माण कार्य बीआइपीएल कंपनी द्वारा किया जा रहा है. जिसमें खैरवां के समीप 200 मीटर सड़क मुआवजा नहीं मिलने के कारण रैयतों ने निर्माण कार्य में रोक दिया था. इसके बाद रैयतों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर अंचलाधिकारी के पास दिया गया आवेदन काफी दिनों से लंबित है. अंचलाधिकारी ने लंबित मामले को जल्द सुलझाने की बात कही. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, बीआइपीएल कंपनी के कर्मचारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola