नोटबंदी के विरोध में जनवेदना का आयोजन

पुपरी : नोटबंदी के विरोध में जारी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर चौक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोतिउर रहमान उर्फ आलमगीर की अध्यक्षता में जन वेदना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मुखौटा को स्थापित […]
पुपरी : नोटबंदी के विरोध में जारी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर चौक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोतिउर रहमान उर्फ आलमगीर की अध्यक्षता में जन वेदना सभा का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मुखौटा को स्थापित कर आम जनता ने नोटबंदी से उत्पन्न परिस्थितियों पर सवाल पूछा गया. साथ ही नोटबंदी से आम जनता को हुई परेशानी पर चर्चा की गयी
जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि नोटबंदी की वजह से लोग परेशान हुए है. मौके पर विधान सभा प्रभारी महेश्वर गिरी, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, परवेज आलम अंसारी, सत्येंद्र तिवारी, मोबीनुल हक, शिवशंकर शर्मा, अंजारुल हक, सीताराम झा व रणधीर चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




