डीसी व एसपी ने किया हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण

Updated at : 19 Jan 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी व एसपी ने किया हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण

साहिबगंज में पीएम के आगमन की तैयारी साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तिथि नजदीक आते देख उनकी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया है. प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर किसी प्रकार की चूक या कमी करने की कोई गुंजाइश छोड़ना नहीं चाहती है. इस कारण […]

विज्ञापन

साहिबगंज में पीएम के आगमन की तैयारी

साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तिथि नजदीक आते देख उनकी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया है. प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर किसी प्रकार की चूक या कमी करने की कोई गुंजाइश छोड़ना नहीं चाहती है. इस कारण तैयारियों का मैराथन निरीक्षण जारी है. सुविधाओं के ख्याल से जहां जिला प्रशासन हर वह तैयारी कर रही है, जिसे प्रधानमंत्री को कोई शिकायत न मिले और वह प्रसन्न होकर अपना कार्यक्रम करें. वहीं एसपी हेलीपैड से लेकर सभा स्थल व उनके आने-जाने के मार्गों के सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, पीएमओ की सुरक्षा एजेंसी गुरुवार को साहिबगंज पहुंच कर सभास्थल व हेलीपैड को हरी झंडी दे सकते हैं.
डीसी व एसपी ने किया…
बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में डीसी व एसपी ने हेलीपैड निर्माण की अंतिम निरीक्षण कर हरी झंडी अपने स्तर से भवन प्रमंडल व पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तो दे दी. गुरुवार से भवन प्रमंडल जहां हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू होगी. वहीं पथ निर्माण विभाग हेलीपैड से सभास्थल तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर देगा. वहीं बिजली विभाग इस मार्ग में आनेवाले सभी बिजली पोल को हटाने और बिजली तार के नीचे सेपरेटर लगाने का काम शुरू कर देगी. एक ओर जहां एसपी ऑफिस के सामने मैदान में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर का काफिला को तीन हेलीपैड पर उतारा जायेगा, वहीं पुलिस बैरेक के ठीक पीछे दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके सभा मंच बनाने की जिला प्रशासन की तैयारी चल रही है.
कभी भी पीएम के आगमन की तिथि की हो सकती है घोषणा
माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसियां से हरी झंडी मिलने के बाद ही प्रधानमंत्री के आगमन की तिथि की भी घोषणा सरकार के स्तर से हो सकती है. वहीं भाजपा पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी ने हेलीपैड का निर्माण पुलिस लाइन से अन्यत्र बनवाने की मांग मुख्य सचिव से की है. पार्टी का मानना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बहुत ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, इस कारण पुलिस लाइन के सभी मैदान को खाली रखा जाना चाहिए. जिससे प्रधानमंत्री को देखने और सुनने का मौका सभी जनता को मिल सके. इधर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी को लेकर निर्माण कार्य गुरुवार से प्रारंभ कर सकती है. इसको लेकर बुधवार को पूरे डेढ़ घंटे तक डीसी, एसपी व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन मैदान में हर बिंदुओ का भौतिक निरीक्षण कर अंतिम रूप दिये है. इस निरीक्षण में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरूगन, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, निदेशक आइटीडीए बबलू मुर्मू, डीपीआरओ प्रभात शंकर, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नरेंद्रनाथ नाग, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपेंद्र शर्मा, बिजली कार्यपालक अभियंता शैलेेंद्र बेसरा सहित कई कनीय अभियंता व संवेदक उपस्थित थे.
हेलीपैड व स्टेज निरीक्षण के लिए आज पहुंच सकती है केंद्रीय एजेंसी साहिबगंज
हेलीपैड से सभास्थल तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola