मेला को प्लाॅस्टिक मुक्त बनाने की होगी पहल

Updated at : 19 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
मेला को प्लाॅस्टिक मुक्त बनाने की होगी पहल

निर्णय . राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी को लेकर राजमहल में जिला प्रशासन की हुई बैठक राजकीय माघी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया है. तैयारी को लेकर डीसी ने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कई दिशा निर्देश दिया. मेला में जरूरी सुविधाओं को लेकर डीसी […]

विज्ञापन

निर्णय . राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी को लेकर राजमहल में जिला प्रशासन की हुई बैठक

राजकीय माघी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया है. तैयारी को लेकर डीसी ने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कई दिशा निर्देश दिया. मेला में जरूरी सुविधाओं को लेकर डीसी ने पदाधिकारियों से पूछताछ की. श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया.
राजमहल : राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक की गयी. जिसमें डॉ चौरसिया ने कहा कि राजकीय माघी मेला को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में पहल की जायेगी. जिसे लेकर कागज के सामानों को उपयोग में लाने को लेकर जागरूकता फैलाया जायेगा. उन्होंने जिला प्रशासन अंतर्गत विभिन्न विभाग के अधिकृत पदाधिकारियों को श्रद्वालुओं से जुड़े सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया.
राजधानी सहित जिला मुख्यालय में लगेगी हॉर्डिंग : उपायुक्त डॉ चौरसिया ने कहा कि राजकीय मेला के व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए राज्य की राजधानी रांची के प्रमुख स्थलों के अलावे संताल परगना प्रमंडल के सभी जिला मुख्यालयों व प्रमुख लिंक रेलवे स्टेशन में हॉर्डिंग-बैनर लगाया जायेगा. जिसे लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.
पंजीकृत नाव से ही श्रद्वालुओं का होगा आवागमन : उपायुक्त डॉ चौरसिया ने अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोराई बुरू को निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य पश्चिमबंगाल से संपर्क स्थापित कर दोनों ही राज्य के संयुक्त तत्वावधान में मेला के दौरान पंजीकृत नाव से ही श्रद्वालुओं का आवागमन सुनिश्चत करेंगे. बिना पंजीयन के नाव पर आवागमन नहीं होगी.
नगर पंचायत को सफाई व बैरिकेटिंग का जिम्मा : उपायुक्त ने कहा कि राजकीय मेला के दौरान पुरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व श्रद्वालुओं की सुविधाओं को लेकर गंगाघाट में बैरिकेडिंग करने का जिम्मा नगर पंचायत को दिया गया है. कहा कि इन सभी कार्यों के अलावे नगर पंचायत को शहर के सभी लाइट को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया गया है.
जिला मुख्यालयों व प्रमुख रेलवे स्टेशन में हॉर्डिंग-बैनर लगाये जायेंगे
ट्रेन के ठहराव के लिए डीआरएम करेंगे पत्राचार
उपायुक्त ने कहा कि राजकीय मेला के दौरान राजमहल – तीनपहाड़ सवारी गाड़ी में अतिरिक्त डब्बा लगाने व फेरा बढ़ाने तथा तीनपहाड़ जक्शन पर ब्रह्मपुत्र मेल, आनंद बिहार, मुुुंबई-गुवाहटी एक्सप्रेस व पटना मालदा इंटरसीटी के ठहराव को लेकर मालदा मंडल के डीआरएम को पत्राचार किया जायेगा.
अतिरिक्त पुलिस बल व महिलाबल की होगी तैनाती
बैठक में मौजुद एसपी पी मुरूगन ने कहा कि राजकीय मेला के दौरान यातायात सुव्यवस्थित करने तथा श्रद्वालुओं के सुरक्षा को लेकर मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बलो की तैनाती की जायेगी. मेला क्षेत्र में अतिरिक्त महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. सुरक्षा के मद्देनजर मेला के प्रमुख स्थलो पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जायेगा.
गंगाघाट व हेलीपैड का निरीक्षण
उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्वालुओं के स्नान के लिए गंगाघाट, मुख्य समारोहस्थल, अतिथियों के आगमन के लिए हैलीपैड व अतिथि भवन का निरीक्षण कि ये. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के नाम पर चर्चा की जा रही है. इससे पुर्व भवन प्रमंडल हैलीपैड, पथ निर्माण विभाग अतिथि भवन को दुरूस्त करना सुनिश्चत करें.
पीएचइडी बनायेगी शौचालय व स्नानागार
उपायुक्त ने पेयजल व स्वच्छता विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मेला में आने वाले श्रद्वालुओं के सुविधा को देखते हुए मेला क्षेत्र में अस्थायी पेयजलापूर्ति, शौचालय निर्माण व स्नानागार की पर्याप्त व्यवस्था करना है. निर्धारित तिथि से पूर्व पूर्ण करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola