किराना दुकान से हजारों की चोरी घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने की जांच
Updated at : 19 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

अज्ञात चोर ने दुकान का दरवाजा तोड़ कर 1,30,000 सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली मंगलवार को दुकान बंद थी, बुधवार सुबह दुकान का ताला टूटा पाया साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित अमख धर्मशाला केसामने वाली अरुण गुप्ता के जेनरल स्टोर से मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़ कर […]
विज्ञापन
अज्ञात चोर ने दुकान का दरवाजा तोड़ कर 1,30,000 सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली
मंगलवार को दुकान बंद थी, बुधवार सुबह दुकान का ताला टूटा पाया
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित अमख धर्मशाला केसामने वाली अरुण गुप्ता के जेनरल स्टोर से मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़ कर 1,30,000 सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली. मामले को लेकर दुकानदार अरुण गुप्ता ने नगर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करायी है. घटना की शिकायत मिलने पर नगर थाना प्रभारी आरआर मिंज दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज ने बताया कि दुकानदार द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी है जिसमें दुकान के गल्ला से 1,30,000 नकद व तेल सहित अन्य समान की चोरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार काे दुकान बंद रहती है. इसलिए हम लोग बुधवार को सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दरवाजा टूट हुआ है.
दरवाजा टूटा हुआ देख समझ गया कि दुकान में चोरी हुई है. इसलिए थाना को फोन कर सूचना दी गयी. इधर जब थाना प्रभारी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि धर्मशाला में रात में शादी समारोह हो रहा था और कई लोगों का आना-जाना लगा था. पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




