बम कांड का फरार आरोपी मिथुन पासवान गिरफ्तार, जेल

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम निवासी मिथुन पासवान को बुधवार शाम जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. उसे जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मिथुन पासवान बीते एक वर्ष से बमबारी कांड का आरोपी था. फरार चल रहा था. ज्ञात हो कि मिथुन पासवान के भाई […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम निवासी मिथुन पासवान को बुधवार शाम जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. उसे जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मिथुन पासवान बीते एक वर्ष से बमबारी कांड का आरोपी था. फरार चल रहा था. ज्ञात हो कि मिथुन पासवान के भाई गब्बर पासवान की हत्या हो गयी थी. और इस मामले का दो आरोपी विवेका पासवान व विजय पासवान जेल से बेल पर छूटा था और वह मिथुन पासवान एंड ग्रुप के डर से जेल से छूटते ही
साहिबगंज छोड़ कर बाहर जा रहा था. इसी क्रम में महादेवगंज स्थित मां समुद्रा पेट्रोल पंप व मिर्जाचौकी पथ के बीच जान मारने की नीयत से बोलेरो गाड़ी पर बमबारी किया था. जिससे कई लोग घायल हो गये थे. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश टुडू ने बताया कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 91/16 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उक्त आरोपी एक वर्ष से फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




