दियारा में आग लगने से चार घर राख
Updated at : 17 Jan 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

जिप उपाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री साहिबगंज : सदर प्रखंड क्षेत्र के किशन प्रसाद दियारा में रविवार रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये. अनिल पासवान के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग की लपटें तेज हो गयी और आसपास के सुगाड़ी पासवान, वशिष्ट पासवान, इंद्रजीत पासवान […]
विज्ञापन
जिप उपाध्यक्ष ने बांटी राहत सामग्री
साहिबगंज : सदर प्रखंड क्षेत्र के किशन प्रसाद दियारा में रविवार रात आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये. अनिल पासवान के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग की लपटें तेज हो गयी और आसपास के सुगाड़ी पासवान, वशिष्ट पासवान, इंद्रजीत पासवान की झोपड़ी व पक्का घर को अपनी चपेट में लिया. चारों लोगों का घर जल कर राख हो गया. आग से घर में रखे बर्तन, कपड़ा, अनाज व हजारों की संपत्ति जल गयी. लोजपा नेता सुधीर पासवान ने जिला प्रशासन से मुआवजा व राहत सामग्री देने की मांग की. इधर सूचना मिलते ही जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव उर्फ फिरोज किशन प्रसाद पहुंच कर पीड़ितों को तीन हजार रुपये, 15 किलो चूड़ा, गुड़, छह कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर सरोज कुमार, पिंकू कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




