कैंडल जलाकर नाव दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

साहिबगंज : शहर के पटेल चौक पर सोमवार को संध्या पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव के साथ दर्जनों बुद्धिजीवियों ने पटना के नाव दुर्घटना व गंगासागर के भगदड़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौनधारण किया. वहीं विनोद यादव ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा 50 […]
साहिबगंज : शहर के पटेल चौक पर सोमवार को संध्या पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव के साथ दर्जनों बुद्धिजीवियों ने पटना के नाव दुर्घटना व गंगासागर के भगदड़ में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौनधारण किया. वहीं विनोद यादव ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा 50 लाख एवं परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की. वहीं दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक मुरलीधर ठाकुर, एलसीसी संचालक उत्तम कुमार, गोपाल चौखानी, अनंत सिन्हा, प्रमोद पांडेय, कमल महावर, रामानंद साह, चतुरानंद पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




