झुग्गी में रहने वालों ने किया एईएन आवास का घेराव
Updated at : 15 Jan 2017 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

रेल प्रशासन के जमीन खाली करने के भेजे गये नोटिस का ग्रामीणों ने किया विरोध साहिबगंज : झुग्गी झोपड़ीवासियों को शनिवार को जमीन खाली करने का रेलवे के नोटिस मिलते ही बस्ती में मायूसी छा गयी. इसके बाद लोगों ने आक्रोश जताते हुए बंद पड़े एईएन आवास का घेराव किया. ज्ञात हो कि पूर्व रेलवे […]
विज्ञापन
रेल प्रशासन के जमीन खाली करने के भेजे गये नोटिस का ग्रामीणों ने किया विरोध
साहिबगंज : झुग्गी झोपड़ीवासियों को शनिवार को जमीन खाली करने का रेलवे के नोटिस मिलते ही बस्ती में मायूसी छा गयी. इसके बाद लोगों ने आक्रोश जताते हुए बंद पड़े एईएन आवास का घेराव किया. ज्ञात हो कि पूर्व रेलवे जोन के रेल महाप्रबंधक के आगमन को देखते हुए रेल प्रशासन ने अवैध झुग्गी झोपड़ी को हटाने का नोटिस भेजा है.
जिससे भयभीत ग्रामीणों ने एईएन से मिलकर अपना पक्ष रखने गये, लेकिन एईएन नहीं रहने की वजह से वार्ता नहीं हो पायी. जिसके बाद महिलाओं ने एईएन आवास का घेराव कर दिया. घेराव कर रहे रेखा देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, सरीता देवी, चंद्रकलादेवी, नीलम देवी, सुनिता देवी, उत्तर हरि, मनोज हरि, पारन हरिजन, रंजीत साव ने बताया कि वर्षों से हमलोग रेलवे जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं.
जब-जब जीएम या बड़े स्तर के अधिकारी आते हैं तो हमलोगों के साथ ऐसा ही होता है. रेल कहीं स्थायी तौर पर हमलोगों को बसा दे. हमलोगों को हमेशा यह डर नहीं सतायेगा.
कहते हैं एईएन
मामले में साहिबगंज के एईएन परविंदर सिंह से दूरभाष पर संपर्क करने पर कहा कि यह एक सरकारी प्रक्रिया है. इसमें मेरा कोई रोल नहीं है और न ही मैं कुछ कर सकता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




