20 वाहन जब्त, जुर्माना भी वसूला
Updated at : 11 Jan 2017 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चला अिभयान वाहन की जांच करते डीटीओ, कार्यपालक पदाधिकारी व जब्त वाहन. साहिबगंज : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर पूरे जिले में सभी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जो पूरे सप्ताह तक चलाया जायेगा. यह बातें जिला […]
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चला अिभयान
वाहन की जांच करते डीटीओ, कार्यपालक पदाधिकारी व जब्त वाहन.
साहिबगंज : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर पूरे जिले में सभी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जो पूरे सप्ताह तक चलाया जायेगा. यह बातें जिला परिवहन पदाधिकारी अमित प्रकाश ने जिरवाबाड़ी थाना के पास वाहन जांच के क्रम में कही.
इस जांच में कार्यपालक दंडाधिकारी कानुराम नाग व जिरवाबाड़ी थाना के सअनि उमरअली टीपू, महेंद्र सिंह शामिल थे. डीटीओ अमित प्रकाश ने बताया कि सडक सुरक्षा के तहत यातायात व परिवहन की भी पूरी जांच की जा रही है. जिससे सभी वाहनो को जरूरी कागजात गाड़ी में साथ लेकर चलना है. इसके साथ परिवहन के सभी नियमो का पालन कराना ही इस जांच अभियान का मकसद है. प्रथम इस जांच अभियान में जिरवाबाडी थाना में 20 टेपो, टोटो व मैजिक गाड़ी को बिना कागजात के रहने पर जबत किया गया. बाद में जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




