पुल व सड़क निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांच

Updated at : 10 Jan 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पुल व सड़क निर्माण की गुणवत्ता की होगी जांच

एनएच 80 व पुल निर्माण कार्य देख विधायक व मुख्य अभियंता ने जतायी नाराजगी नहीं हो रहा नियमों का पालन साहिबगंज : करीब 65 करोड़ की लागत से 20 किमी लंबी करमटोला के निकट पोल संख्या 196 से महाराजपुर के पोल संख्या 25 तक बनने वाली एनएच 80 सड़क निर्माण कार्य की अनियमितता की शिकायत […]

विज्ञापन

एनएच 80 व पुल निर्माण कार्य देख विधायक व मुख्य अभियंता ने जतायी नाराजगी

नहीं हो रहा नियमों का पालन
साहिबगंज : करीब 65 करोड़ की लागत से 20 किमी लंबी करमटोला के निकट पोल संख्या 196 से महाराजपुर के पोल संख्या 25 तक बनने वाली एनएच 80 सड़क निर्माण कार्य की अनियमितता की शिकायत बोरियो विधायक ताला मरांडी ने पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता से की थी. जिसपर सोमवार को विधायक ताला मरांडी के साथ मुख्य अभियंता रासबिहारी सिंह कार्यपालक अभियंता के उपेंद्र शर्मा ने सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान स्थिति देखकर दोनों ने नाराजगी जतायी. कहा कि मिली शिकायत सत्य निकली. सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. इसे आवश्यक जांच कर निश्चित रूप से निर्माण कंपनी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा लिमिटेड पर कार्रवाई होगी.
वहीं मौके पर विधायक ताला मरांडी ने विभाग के कार्यपालक अभियंता से सड़क की विस्तृत जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने का प्रयास न करें. उन्होंने घटिया कार्य देख कहा कि शर्म करें और जिले में और जिन सड़कों का निर्माण हुआ है देखें और सबक लें. उन्होंने बताया कि इतने लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और किसी जनप्रतिनिधियों को जानकारी तक देने की जरूरत नहीं समझा गया. वहीं मौके पर मुख्य अभियंता ने विधायक की शिकायत पर कार्रवाई करने का पूर्ण भरोसा दिया और उपस्थित कार्यपालक अभियंता का सड़क निर्माण का डीपीआर की कॉपी उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं विधायक ने निर्माणाधीन पुल में लग रहे पतले छड़ को दिखाते हुये कहा कि यह मामला अब सदन में उठेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कैलाश साह, संतोष कुमार, गोलू सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola