तीनपहाड़ के युवक को कालियाचक में बंधक

Updated at : 21 Oct 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
तीनपहाड़ के युवक को कालियाचक में बंधक

राजमहल/तीनपहाड़ : पैसा के लेनदेन में उत्पन्न विवाद में राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ निवासी एक युवक को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कालियाचक में बीते छह दिनों से बंधक बनाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंधक बनाने वाले लोगों द्वारा परिजनों को राशि पहुंचाकर मुक्त […]

विज्ञापन

राजमहल/तीनपहाड़ : पैसा के लेनदेन में उत्पन्न विवाद में राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ निवासी एक युवक को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कालियाचक में बीते छह दिनों से बंधक बनाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंधक बनाने वाले लोगों द्वारा परिजनों को राशि पहुंचाकर मुक्त कराने की बात कही जा रही है. परिजनों ने गुरुवार को राजमहल थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी श्लोक सिंह ने कहा कि मामला कालियाचक थाना का है. परिजन युवक द्वारा लिये गये कर्ज की राशि को देकर मुक्त कराने गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola