बरहरवा, कोटालपोखर व केंदुआ में निकला जुलूस
Updated at : 14 Oct 2016 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

मुहर्रम. प्रशासन द्वारा चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती व जुलूस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रही बरहरवा/पतना : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा बाजार में मुहर्रम पर्व को लेकर जुलूस निकाला गया जो मेनरोड, स्टेशन चौक, पतना चौक होते हुए बरहरवा बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों ने हाथों में लाठी लेकर […]
विज्ञापन
मुहर्रम. प्रशासन द्वारा चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती व जुलूस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रही
बरहरवा/पतना : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा बाजार में मुहर्रम पर्व को लेकर जुलूस निकाला गया जो मेनरोड, स्टेशन चौक, पतना चौक होते हुए बरहरवा बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों ने हाथों में लाठी लेकर करतब दिखाया. मुहर्रम को लेकर प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती व जुलूस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रही. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि बरहरवा बाजार में मुहर्रम को लेकर अलग-अलग कई टीमें लगायी गयी है. वहीं कोटालपोखर में गुरुवार को मुहर्रम पर्व को लेकर जुलूस निकाला गया. जो कोटालपोखर इमामबाड़ा से निकलकर गणिचौक, शांतिमोड़, रेलवे फाटक,
गांधी मुहल्ला होते हुए सहित अन्य जगहों का भ्रमण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने लाठी का करतब दिखाया व या हुसैन का नारा लगाया. मौके पर मो इशहाक, गुलाम रब्बानी, शौकत अली, मो कलाम सहित अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जुलूस के दौरान कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा सदल बल के साथ तैनात रहे. पतना प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ में मुहर्रम को लेकर जुलूस निकाला गया. इस दौरान काफी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और अपना-अपना करतब दिखाया. जुलूस को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गयी.
मुहर्रम पर निकले जुलूस में करतब दिखाते युवा व सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




