बरहरवा में वृद्ध की गला रेत कर हत्या

Updated at : 13 Oct 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
बरहरवा में वृद्ध की गला रेत कर हत्या

बरहरवा : थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी में सोमवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. अब तक पुलिस मृतक के सिर काे बरामद नहीं कर पायी है. बेलडागा निवासी रंजीत रमानी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बोगेन रमानी को सप्तमी के दिन गांव के […]

विज्ञापन

बरहरवा : थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी में सोमवार को एक 65 वर्षीय वृद्ध की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. अब तक पुलिस मृतक के सिर काे बरामद नहीं कर पायी है. बेलडागा निवासी रंजीत रमानी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बोगेन रमानी को सप्तमी के दिन गांव के ही बनेश्वर रमानी मेले देखने जाने की बात कह कर घर से बुला कर ले गया था.

दो दिन बीत जाने के बाद भी जब उनके पिता बोगेन रमानी घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गयी तो पता चला कि बाहर के गांव में उनके पिता की लाश पड़ी हुई है. जब वहां पहुंचे तो देखा कि उनके पिता की लाश पड़ी हुई है मगर सिर गायब है. मामले की जानकारी बरहरवा थाना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं थाना कांड संख्या 105/16 धारा 302,201/34 भादवि मृतक के पुत्र रंजीत रमानी के बयान पर बनेश्वर रमानी सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया. बताया जाता है कि मृतक गांव में झाड़ फूंक का काम करता था. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

मेला देखने के बहाने घर से बुलाकर ले गया
दो दिन बाद मिला वृद्ध का शव, सिर था गायब
मृतक के बेटे ने एक नामजद पर दर्ज करायी प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola