शराब भट्ठी नष्ट, एक गिरफ्तार
Updated at : 13 Oct 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई . गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी साहिबगंज : जिला प्रशासन ने गुप्ता सूचना पर छापेमारी कर मदनशाही में देशी शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया. इसके अलावा देशी शराब के साथ मुन्ना मुंडा को गिरफ्तार किया है. मुन्ना के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल […]
विज्ञापन
कार्रवाई . गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
साहिबगंज : जिला प्रशासन ने गुप्ता सूचना पर छापेमारी कर मदनशाही में देशी शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया. इसके अलावा देशी शराब के साथ मुन्ना मुंडा को गिरफ्तार किया है. मुन्ना के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल के निर्देश पर बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार के नेतृत्व में मदनशाही के तीन घरों में छापेमारी की गयी. इस दौरान दो घरों में देशी शराब की भट्ठी और मिट्टी के बरतन में शराब जब्त किया गया. जिसे नष्ट कर दिया गया.
मदनशाही के मुन्ना मंडल के घर से देशी शराब की भट्ठी, मिट्टी के हंडी में देशी शराब के अलावा दो प्लास्टिक के बोतल एवं लगभग 20-30 देशी शराब के पाउच पाये गये. लूज देशी शराब को नष्ट कर दिया गया. देशी शराब के पाउच को जब्त कर थाना प्रभारी जिरवाबाड़ी ओपी को सुपुर्द कर दिया गया.
इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में मुन्ना मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साहिबगंज रेलवे स्टेशन के निकट एवं अंजुमन नगर में भी देशी शराब की जांच की गई. रेलवे स्टेशन के निकट मौके पर जांच दल के पहुंचते ही 8-10 महिलाए भाग गी. अंजुमन नगर में देशी शराब के जिस घर में बेचे जाने की सूचना मिली थी. वहां पहुंचने के पूर्व ही मकान मालिक मकान में ताला लगाकर फरार हो गये. इसलिये पुन: उस घर की जांच की जायेगी. बता दें कि 13 अक्तूबर तक जिले में शराबबंदी लागू की गयी है. मंगलवार की रात सदर सीओ व बीडीओ के नेतृत्व में नॉर्थ कॉलोनी, बाटा रोड, अंजुमननगर क्षेत्र में छापेमारी की गयी.
बुधवार को छापामारी करती पुलिस, क्षतिग्रस्त भट्ठी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




