जुआ खेलने पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज अेकेेयुटिलिटी न्यूज वन

बरहरवा : बरहेट थाना के पुअनि हरि उरांव के आवेदन पर थाना प्रभारी विजय कुमार डांग ने जुआ अधिनियम के तहत बरहेट बाजार में जुआ खेल रहे छह लोगों के विरूद्ध कांड संख्या 86/16 दर्ज किया है. वहीं पप्पू भगत को जुआ स्थल से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. यहां उसे बेल दे दिया गया. […]
बरहरवा : बरहेट थाना के पुअनि हरि उरांव के आवेदन पर थाना प्रभारी विजय कुमार डांग ने जुआ अधिनियम के तहत बरहेट बाजार में जुआ खेल रहे छह लोगों के विरूद्ध कांड संख्या 86/16 दर्ज किया है. वहीं पप्पू भगत को जुआ स्थल से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. यहां उसे बेल दे दिया गया.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 9/10 अक्तूबर की रात हेमलाल पेट्रोल पंप के बगल में पप्पू भगत के घर से अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना मिली. पुलिस पहुंची तो जुआ खेलते हुए 6-7 लोगों को देखा गया. पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग भाग निकले. जुआ स्थन से 900 रुपये, दो जोड़े ताश के पत्ते के साथ पप्पू भगत को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर ट्राउजर से 15,200 रुपये मिले. जबकि टीपू हुसैन, रामबहादुर साह, प्रभात कुमार, दिलीप कुमार, एवं गुड्डू साह फरार है. थाना प्रभारी ने कहा कि इन लोगों को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




