राजमहल में जला रावण का पुतला
Updated at : 13 Oct 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन

विजयादशमी . उड़ी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजली राजमहल/तालझारी : दशहरा के अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा पूजा समिति द्वारा विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा, अनुमंडल […]
विज्ञापन
विजयादशमी . उड़ी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजली
राजमहल/तालझारी : दशहरा के अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा पूजा समिति द्वारा विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह, स्टेशन प्रबंधक पीएन झा व उज्जवल मंडल द्वारा पटाखे में आग लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. पश्चिम बंगाल के आये कलाकारों द्वारा आतिशबाजी के माध्यम से पटाखों का खेल दिखाया गया. हजारों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया.
तीनपहाड़ मोड़ दुर्गा पूजा समिति द्वारा बालरूप सज्जा, मोमबत्ती, बैलून व शंख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही सनातन धर्म पर आधारित प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मोमबत्ती प्रतियोगिता में प्रथम सुमन कुमारी, द्वितीय स्वाती कुमारी तथा तृतीय सुजल कुमार, बालरूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम सौर्य कुमार, द्वितीय प्रेयंन घोष तथा तृतीय अर्जित सिंह, शंख प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा सिंह, द्वितीय प्रिया कुमारी तथा तृतीय स्थान स्वाती पोद्दार एवं खुशी कुमारी, बैलून फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम श्रेया साहा, द्वितीय देव कुमार तथा तृतीयस्थान अमन ने प्राप्त किया.
प्रखंड क्षेत्र के काजीगांव दुर्गा पूजा समिति व यंग यूनियन क्लब द्वारा भारतीय नाट्य समाज के तहत विजयादशमी के अवसर पर कपालकुंडला नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम के शुरुआत में कलाकारों व क्लब के सदस्यों द्वारा उड़ी हामला के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. कलाकारों द्वारा हास्यनाटक का भी मंचन किया गया. मौके पर उपस्थित सैकड़ों दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. वहीं तालझारी प्रतिनिधि के अनुसार राजमहल प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापूजा समिति द्वारा महाष्टमी के अवसर पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम लगींद्र ग्रुप, द्वितीय सूरज ग्रुप तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निरंजन ग्रुप को समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार 1501, द्वितीय पुरस्कार 1001 व तृतीय पुरस्कार 501 रुपया देकर पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




