बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवक पकड़ाये

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के आकुनबोना गांव के समीप शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने दो बाइक चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गोलढाब चुंआर का दो युवक राधानगर थाना क्षेत्र के बालूग्राम से हीरो ग्लैमर ( जेएच 18 डी 6504 ) बाइक लेकर भाग रहा था. उधर चोरी […]
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के आकुनबोना गांव के समीप शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने दो बाइक चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गोलढाब चुंआर का दो युवक राधानगर थाना क्षेत्र के बालूग्राम से हीरो ग्लैमर ( जेएच 18 डी 6504 ) बाइक लेकर भाग रहा था. उधर चोरी के बाद बाइक मालीक के लोग संदिग्ध जगहों पर नजर रख रहे थे. इसी क्रम मे आकुनबोना के पास लोगों ने बाइक चोरों को धर दबोचा. तथा चोरी की बाइक के साथ दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. राधानगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




