तालझारी में डायरिया का कहर, दो की मौत

तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड क्षेत्र के कल्याणी संताली गांव में डायरिया का कहर है. यहां डायरिया की चपेट में गुरुवार को आने से ताला हांसदा (65) व धर्मा किस्कू (45) की मौत हो गयी. वहीं अब भी गांव में दर्जनों लोग डायारिया से आक्रांत हैं. बता दें पिछले कई दिनों से कल्याणी संताली गांव […]
तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड क्षेत्र के कल्याणी संताली गांव में डायरिया का कहर है. यहां डायरिया की चपेट में गुरुवार को आने से ताला हांसदा (65) व धर्मा किस्कू (45) की मौत हो गयी. वहीं अब भी गांव में दर्जनों लोग डायारिया से आक्रांत हैं. बता दें पिछले कई दिनों से कल्याणी संताली गांव में डायरिया ने पांव पसार रखा है.
लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. ग्रामीण डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को इलाज के दौरान गांव के ही ताला व धर्मा की मौत हो गयी. वहीं गांव में मेरी बेसरा (28), छोटन बास्की (55), सावित्रि टुडू (45), मेरी टुडू (20), सोनाली किस्कू (22), लुखी हांसदा (65), मरांगकुडी बेसरा (65) सहित कई लोग डायरिया से आक्रांत हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि डायरिया से दो लोगों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की आेर से कोई पहल नहीं की गयी. इसलिए मरीज ग्रामीण डॉक्टर इलाज करने के लिए विवश है. वहीं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ रंजन कुमार ने कहा कि गांव में मेडिकल टीम भेज कर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




