योजना चयन में करें सहयोग
Updated at : 07 Oct 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. ग्राम सभा के लिए कार्यशाला में डीसी ने कहा पीपीटी गठन व जीपीडीपी कार्यान्वयन पर दिया जोर योजना क्रियान्वयन व पारित कराने की मिली जानकारी महत्व व परिस्थितियों के मद्देनजर करें योजना का चयन ग्राम सभा में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का दिया निर्देश साहिबगंज : विकास भवन सभागार में गुरुवार को डीसी […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. ग्राम सभा के लिए कार्यशाला में डीसी ने कहा
पीपीटी गठन व जीपीडीपी कार्यान्वयन पर दिया जोर
योजना क्रियान्वयन व पारित कराने की मिली जानकारी
महत्व व परिस्थितियों के मद्देनजर करें योजना का चयन
ग्राम सभा में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का दिया निर्देश
साहिबगंज : विकास भवन सभागार में गुरुवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन एवं जीपीडीपी कार्यान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि 19 से 31 अक्तूबर तक सभी ग्रामों में दो दिवसीय ग्राम सभा होगी. इसमें पीपीटी व जीपीडीपी बनाने में ग्राम सभा को सहयोग करेंगे. ग्राम सभा के पहले दिन योजनाओं का विजन बनाया जायेगा एवं दूसरे दिन योजनाआें को पारित किया जायेगा.
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सभा में आवश्यकता के अनुसार महत्व, परिस्थितियों के मद्देनजर ही योजनाओं का चयन किया जायेगा. ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा, कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण योजनाओं का जीपीडीपी के अंतर्गत चयन करना है. उपायुक्त ने कहा कि गांव में लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी का अभाव है.
इसलिए ग्राम सभा में ग्रामीणों को लोक कल्याणकारी स्कीम तथा योजनाआें की विस्तार से जानकारी दे जायेगी. जिप अध्यक्षा रेणुका मुर्मू ने कहा कि विभिन्न विभागाें द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाये. उपविकास आयुक्त राजकुमार ने सभी बीडीओ से कहा कि विशेष ग्राम सभा एवं जीपीडीपी क्रियान्वयन को सफलता पूर्वकक संपन्न करने के लिये निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे. मौके पर लोकपाल अब्दुस सुभान, आइटीडीए निदेशक बबलू मुर्मू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह, डीपीआरओ प्रभात शंकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा ललन रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




