एटीएम कार्ड बदल कर 1.20 लाख रुपये निकाले

Updated at : 05 Oct 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर 1.20 लाख रुपये निकाले

एटीएम ब्लॉक कराने के बाद भी कर ली गयी निकासी गार्ड मुंगेर जिले के मानिकपुर थाना तारापुर का निवासी साहिबगंज : साहिबगंज रेल डाक सेवा के तहत मेल गार्ड के रूप में कार्यरत बिहार निवासी विजय शंकर झा ने मंगलवार को एसबीआइ मुख्य शाखा प्रबंधक व नगर थाना को आवेदन देकर उनके एटीएम से 1 […]

विज्ञापन

एटीएम ब्लॉक कराने के बाद भी कर ली गयी निकासी

गार्ड मुंगेर जिले के मानिकपुर थाना तारापुर का निवासी
साहिबगंज : साहिबगंज रेल डाक सेवा के तहत मेल गार्ड के रूप में कार्यरत बिहार निवासी विजय शंकर झा ने मंगलवार को एसबीआइ मुख्य शाखा प्रबंधक व नगर थाना को आवेदन देकर उनके एटीएम से 1 लाख 20 हजार रुपये निकासी कर लेने की शिकायत की है. मुंगेर जिले के मानिकपुर थाना तारापुर निवासी श्री झा ने आवेदन में कहा है कि 26 सितंबर की दोपहर 12:10 बजे मैंने एसबीआइ कॉलेज रोड एटीएम से बीस-बीस हजार रुपये की दो निकासी की. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया, जिसका मुझे पता नहीं चल सका. 27 सितंबर को 10:52 बजे बीस हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया.
इसके बाद तीन बार निकासी करने का प्रयास 11:25, 11:28 एवं 11:29 बजे किया गया. इसके बाद मैंने एटीएम कार्ड को बंद करवाया. उसके बाद एटीएम बंद का मैसेज आने के बाद भी 12:48 में 40-40 हजार करके कुल अस्सी हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. थाना प्रभारी आरआर मिंज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola