12 को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

Updated at : 05 Oct 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
12 को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

पूजाकमेटियों के साथ प्रशासन ने बैठक कर लिया निर्णय 13 को निकलेगा मुहर्रम जुलूस सुरक्षा को लेकर सभी समुदाय रहे सजग: एसपी पर्यावरण कानून के तहत होगा मूर्ति विसर्जन: एसडीओ साहिबगंज : जिला मुख्यालय में 12 अक्तूबर को दुर्गा पूजा समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन किया जायेगा. जबकि 13 अक्तूबर को मुहर्रम कमेटी विसर्जन जुलूस निकालेंगे. […]

विज्ञापन

पूजाकमेटियों के साथ प्रशासन ने बैठक कर लिया निर्णय

13 को निकलेगा मुहर्रम जुलूस
सुरक्षा को लेकर सभी समुदाय रहे सजग: एसपी
पर्यावरण कानून के तहत होगा मूर्ति विसर्जन: एसडीओ
साहिबगंज : जिला मुख्यालय में 12 अक्तूबर को दुर्गा पूजा समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन किया जायेगा. जबकि 13 अक्तूबर को मुहर्रम कमेटी विसर्जन जुलूस निकालेंगे. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को सिदो कान्हू सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में कही. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे जिले के पूजा समिति और मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें शांति पूर्ण माहौल में पूजा व मुहर्रम मनाने की सहमति बनी. पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को समूचित सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. सभी पंडाल प्रभारी सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करेंगे.
महिलाओं के साथ छेड़खानी या फिर पॉकेटमारों पर समिति के सदस्य पूरी नजर बनाये रखेंगे और संदेह होने पर थाना को सूचित करेंगे. डीसी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ पूरी सख्ती से कार्रवाई करेंगे. वही एसपी पी मुरूगन ने कहा कि प्रशासन की स्पेशल मीडिया पर पूरी नजर रहेगी. कोई भी फेसबुक और वॉट्सएप जैसे प्लेटफाॅर्म का दुरुपयोग नहीं करेंगे. अन्यथा आइटी कानून के तहत कार्रवाई होगी. अफवाहों पर समिति ध्यान रखें और किसी भी अपराधिक घटना घटने पर समिति या समाज कानून को हाथ में न लें. एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल ने कहा कि गंगा में जितने मूर्ति का विसर्जन होगा सभी पर्यावरण विभाग के नियम के तहत गंगा में बैरिकेडिंग लगा कर मूर्ति विसर्जन करेंगे. जिससे दो दिनों बाद गंगा में प्रवाहित मूर्तियां के अवशेष को गंगा से बाहर निकाला जा सके.
इस बैठक के दौरान कई बात सामने आई कि जिले के कई हिस्सें में अलग-अलग तिथियों पर मूर्ति विसर्जन और मुहर्रम जुलूस निकाले जायेगा. जिसमें राजमहल, उधवा, बरहरवा में 11 अक्तूबर को अधिकतर मूर्ति विसर्जन किया जायेगा और 12 अक्तूबर को मुहर्रम जुलूस निकाला जायेगा. जबकि शेष मूर्ति विसर्जन 14 अक्तूबर को किया जायेगा. वहीं साहिबगंज में भी मुहर्रम कमेटी के विरोध जताने के बाद मुहर्रम जुलूस की तिथि 13 अक्तूबर पर पुन: एसडीओ के स्तर से विचार करने पर रखा गया है.
बैठक में समिति की ओर से सुनील सिंह, जयप्रकाश सिन्हा, अनवर अली, सोहेल अंसारी, पंकज मिश्रा, बोदी सिन्हा, मनोज यादव व सभी थानों के प्रभारियों ने अपना क्षेत्र का बात रखा. बैठक में एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल, एसडीओ चिंटू दोराई बुरू, एसी अनमोल सिंह, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, डीएसपी राजमहल अनुदीप सिंह, डीसीएलआर अमित प्रकाश, डीपीआरओ प्रभात शंकर, अमित सिंह, प्रेमलाल मंडल, नसीम खान, जयप्रकाश सिन्हा, राजकुमार यादव, पवन कुशवाहा, मो बिलाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola