130 वर्षों से महाजनटोली में होती आ रही है माता की पूजा

Updated at : 05 Oct 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
130 वर्षों से महाजनटोली में होती आ रही है माता की पूजा

राजमहल : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत महाजनटोली सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सन 1886 से मां दुर्गा की पूजा होती चली आ रही है. मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया जाता है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया की लगभग 130 वर्ष पूर्व से पूजा होती आ रही […]

विज्ञापन

राजमहल : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत महाजनटोली सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में सन 1886 से मां दुर्गा की पूजा होती चली आ रही है. मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया जाता है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया की लगभग 130 वर्ष पूर्व से पूजा होती आ रही है. पूर्व में खपड़े रूपी मंदिर में पूजा की जाती थी. समाज के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया. बताया की सामाज के सहयोग से प्रतिवर्ष धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है.

कहा की वर्ष 2016 के पूजा में अनुमानित बजट लगभग 1.5 लाख रुपया रखा गया है. पूजा के दौरान पंडाल परिसर के अलावा आस पास के क्षेत्र को विशेष प्रकार के लाइटों से सजाया जाता है. पूजा को सफल बनाने में काली राय, सुदीप अग्रवाल, रतन कुमार, मिठुन पांडे, विश्वजित पांडे, संचु घोष सहित अन्य लगेे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola