मारपीट में घायल दुखन की मौत, मामला दर्ज

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के आतापुर पंचायत के नवपाड़ा में बीते गुरुवार संध्या हुई मारपीट में घायल दुखन दास का शनिवार को मालदा में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मामले में मृतक की पत्नी गोपाली मंडल ने राधानगर थाना में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार बीते गुरुवार […]
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के आतापुर पंचायत के नवपाड़ा में बीते गुरुवार संध्या हुई मारपीट में घायल दुखन दास का शनिवार को मालदा में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मामले में मृतक की पत्नी गोपाली मंडल ने राधानगर थाना में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार बीते गुरुवार को नवपाड़ा निवासी काली घोष का पुत्र अमित घोष गोपाली मंडल को अनावश्यक रूप से गाली
गलौज कर रहा था. इसी बीच गोपाली मंडल के पति दुखन दास के मना करने पर अमित ने दुखन पर हमला कर दिया. जिससे दुखन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज हेतु मालदा ले जाया गया था. जहां शनिवार को दुखन की मौत हो गयी. इधर आवेदिका के बयान पर राधानगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 79/16 में धारा 302 के तहत मामला दर्ज र लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




