अहर्ता पूरा करने वाले को ही मिलेगा लाइसेंस

Updated at : 30 Sep 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
अहर्ता पूरा करने वाले को ही मिलेगा लाइसेंस

साहिबगंज : सभी अहर्ता पूर्ण करने वाले को ही ईसी की लाइसेंस मिलेगा. यह बातें सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत तीन प्रतिशत आमदनी का खर्च पर्यावरण बचाव एवं जनमानष हित के लिये करना है. क्रशर व खदान के आसपास […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सभी अहर्ता पूर्ण करने वाले को ही ईसी की लाइसेंस मिलेगा. यह बातें सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत तीन प्रतिशत आमदनी का खर्च पर्यावरण बचाव एवं जनमानष हित के लिये करना है. क्रशर व खदान के आसपास वृक्षारोपण, चापानल, शौचालय का निर्माण कराना है. इधर, गुरुवार को 12 लोगों ने लीज के लिये आवेदन दिया.

इनमें से बोरना स्टोन माइंस 1, 2, 3 विशनपुर रांगा, गोटीबारा स्टोन माइंस जिरवाबाड़ी, बंदरकोला स्टोन मिर्जाचौकी, मंडोली स्टोन माइंस मिर्जाचौकी, चल पहाड़ स्टोन माइंस बाकुडी, कस्तूरी स्टोन माइंस तालझारी, जोकमारी गुटीबेड़ा स्टोन महादेवगंज को 15 दिन से एक माह के अंदर सभी अहर्ता को पूर्ण करने को कहा. इस अवसर पर डीएफओ मनीष तिवारी, जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम, प्रो रंजीत सिंह, राजीव रंजन, मदीर कुमार, प्रदूषण बोर्ड के सदस्य आदि उपस्थित थे.

कार्यालय कक्ष में बैठक कर एसडीओ ने कहा
क्रशर के आसपास पौधा लगाने का दिया निर्देश
12 ने दिया लीज का आवेदन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola