बरहरवा स्टेशन के वेटिंग रूम के शौचालय में गिरकर युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के शौचालय में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के जमालपुर के छोटी केसोपुर के मुन्ना कुमार साह (41 वर्ष) बरहरवा किसी काम से आया हुआ था. शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वेटिंग रूम […]
विज्ञापन
बरहरवा : मालदा रेलमंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के शौचालय में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के जमालपुर के छोटी केसोपुर के मुन्ना कुमार साह (41 वर्ष) बरहरवा किसी काम से आया हुआ था. शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे वेटिंग रूम के शौचालय गया था, जहां वह गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आयी. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी.
मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा जीआरपी व आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. बरहरवा जीआरपी थाना प्रभारी बब्बन सिंह ने बताया कि युवक किसी गंभीर बीमारी से पूर्व से ग्रसित था. शौचालय गया हुआ था. जहां गिर जाने से उसकी मौत हो गयी है. मृतक के परिजन को बुलाकर शव को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




