श्री गणेश उत्सव आज, तैयारी पूरी

Updated at : 05 Sep 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
श्री गणेश उत्सव आज, तैयारी पूरी

साहिबगंज : श्री गणेश उत्सव को लेकर पूरा शहर में उत्साह का माहौल है. सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणेश की प्रतिमा पूजा पंडाल में स्थापित कर विधि विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की जायेगी. इसकी तैयारी पूजा समिति के द्वारा पूरी कर ली गयी है. सकरुगढ़ मुहल्ला के नवीन कला मंदिर द्वारा […]

विज्ञापन

साहिबगंज : श्री गणेश उत्सव को लेकर पूरा शहर में उत्साह का माहौल है. सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणेश की प्रतिमा पूजा पंडाल में स्थापित कर विधि विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की जायेगी. इसकी तैयारी पूजा समिति के द्वारा पूरी कर ली गयी है. सकरुगढ़ मुहल्ला के नवीन कला मंदिर द्वारा इस बार 20 फीट ऊंची भव्य गणेश जी की प्रतिमा तालबन्ना मुहल्ले के कलाकार नंदन पाल से बनायी है, जो आकर्षण का केंद्र है

. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि भव्य प्रतिमा के अलावा आकर्षक पंडाल व विद्युत सज्जा किया जा रहा है. वहीं पोखरिया शांति नगर के संगम संघ के द्वारा नंदन पाल के द्वारा 13 फीट की जौ की बाली की प्रतिमा बनायी गयी है. समिति अध्यक्ष अखिलेश कुमार व सचिव श्रवण कुमार ने बताया कि जौ की बाली से प्रतिमा बनाने का कार्य पिछले 15 दिनों से किया जा रहा है. प्रतिमा विसर्जन आठ सितंबर को गाजे-बाजे के साथ किया जायेगा. वहीं गुल्ली-भट्ठा पांच मोड़, , यदु मोड़, जेएनराय रोड , रसुलपुर दहला सहित अन्य पूजा समितियों के द्वारा गणेश पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola