मोटरसाइकिल के धक्के से चालक सहित दो घायल

Updated at : 01 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल के धक्के से चालक सहित दो घायल

साहिबगंज : साहिबगंज बोरियो मुख्य पथ पर मंगलवार को देर शाम तेज रफ्तार से चली आ रही मोटरसाइकिल के धक्के से 30 वर्षीय आदिवासी युवक सकल सोरेन घायल हो गया. वहीं मोटर साइकिल चालक राजमहल पुराना थाना निवासी अशोक सिंह भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल सकल सोरेन व अशोक सिंह को सदर […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज बोरियो मुख्य पथ पर मंगलवार को देर शाम तेज रफ्तार से चली आ रही मोटरसाइकिल के धक्के से 30 वर्षीय आदिवासी युवक सकल सोरेन घायल हो गया. वहीं मोटर साइकिल चालक राजमहल पुराना थाना निवासी अशोक सिंह भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल सकल सोरेन व अशोक सिंह को सदर अस्पताल में भरती कराया.

घायल सकल मरांडी ने बताया कि वह और उसका मित्र लुखी राम, रोहित माल फुटबॉल खेल कर गवई भिट्टा दुर्गा टोला लौट रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया.

बोरियो प्रखंड के देव पहाड़ मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola