राहत नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा
Updated at : 31 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक को ढूंढ़ने पहुंच गयी परिसदन डीसी ने दिया शीघ्र राहत सामग्री देने का आश्वासन साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के चानन गांव में राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के बीच नहीं बंटने को लेकर मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने बोरियो विधायक ताला मरांडी को ढूंढ़ने परिसदन पहुंच गयी. पर उनके परिसदन में नहीं रहने के बाद […]
विज्ञापन
विधायक को ढूंढ़ने पहुंच गयी परिसदन
डीसी ने दिया शीघ्र राहत सामग्री देने का आश्वासन
साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के चानन गांव में राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के बीच नहीं बंटने को लेकर मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने बोरियो विधायक ताला मरांडी को ढूंढ़ने परिसदन पहुंच गयी. पर उनके परिसदन में नहीं रहने के बाद उपायुक्त व बाद में राहत शिविर केंद्र जाकर हंगामा किया. रीता देवी, रेखा देवी, ज्योति देवी, राधा देवी ने बतायी कि गांव में पानी आया है. कई दिनों से परिवार व जान माल की रक्षा कर रहे हैं. लेकिन न ही मुखिया और न ही विधायक ध्यान दे रहे हैं. इधर डीसी ने हर संभव मदद करने की बात कही. विधायक ताला मरांडी ने बोरियो सीओ को रिपोर्ट कर राहत सामग्री अविलंब देने की बात कही. मौके पर दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




