अग्रिम राशि लेकर काम नहीं करने के मामले में जेइ पर होगी प्राथमिकी
Updated at : 29 Aug 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने कार्यपालक अभियंता को किया आदेश जारी साहिबगंज : अग्रिम राशि लेकर काम नहीं करने के मामले में अभियंता त्रिवेणी दास व हरिहर प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया. इसकी जानकारी उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि त्रिवेणी दास विभाग […]
विज्ञापन
डीसी ने कार्यपालक अभियंता को किया आदेश जारी
साहिबगंज : अग्रिम राशि लेकर काम नहीं करने के मामले में अभियंता त्रिवेणी दास व हरिहर प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया. इसकी जानकारी उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने दी. श्री सिंह ने बताया कि त्रिवेणी दास विभाग का 26 लाख रुपये अग्रिम राशि लेकर बरहेट में बनने वाले मेसो अस्पताल का काम नहीं किया है.
अग्रिम राशि वर्षों रखने और अपने कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में राशि वसूली और प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. ऐसा ही आदेश मेसो के जेइ हरिहर प्रसाद के खिलाफ जारी किया गया है. हरिहर प्रसाद अग्रिम राशि के रूप में लाखों रुपये लेकर जिला से स्थानांतरण करा कर चले गये थे और वर्षों बाद दूसरे विभाग में लौटे हैं. इन पर भी उन्हीं आरोपों में प्राथमिकी दर्ज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




