आधार कार्ड बनाने में पैसे लिये तो होगी प्राथमिकी

Updated at : 29 Aug 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने में पैसे लिये तो होगी प्राथमिकी

निदेशक समाज कल्याण रांची रवींद्र कुमार सिंह ने की बैठक, कहा बच्चों का आधार खोलने में तेजी लायें, 15 सितंबर तक सौ फीसदी करना है साहिबगंज : बच्चों का आधार खोलने में पैसा नहीं लिया जा रहा है, यदि कोई संस्था आधार खोलने पर एक रुपया भी लेता है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज. उक्त […]

विज्ञापन

निदेशक समाज कल्याण रांची रवींद्र कुमार सिंह ने की बैठक, कहा

बच्चों का आधार खोलने में तेजी लायें, 15 सितंबर तक सौ फीसदी करना है
साहिबगंज : बच्चों का आधार खोलने में पैसा नहीं लिया जा रहा है, यदि कोई संस्था आधार खोलने पर एक रुपया भी लेता है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज. उक्त बातें निदेशक समाज कल्याण रांची रविंद्र कुमार सिंह ने समाज कल्याण विभाग के बैठक में सभी सीडीपीओ से कही श्री सिंह ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि साहिबगंज जिला को एक लाख 62 हजार बच्चों का आधार खोलना है. जिसमे से 63 हजार बच्चों का आधार खोला जा चुका है. 99 हजार बच्चों का आधार खोलना शेष है. जिसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. मुख्य सचिव का साफ निर्देश है कि 15 सितंबर तक पूरे राज्य में सौ फीसदी बच्चों का आधार खोलना है. इसके लिये साहिबगंज जिला में 38 सुपरवाइजर को काम में लगाया गया है.
इसके अलावे सभी प्रज्ञा केंद्रों को भी इस काम में लगाया है. विभाग ने इसके लिये अच्छे काम करने वाले सुपरवाइजर को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. साहिबगंज में सुपरवाइजर चंदना सिंह के अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. जबकि कार्य में लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई भी किया जायेगा. इस बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद जयसवाल, मृणाली कुमारी, चंदना सिंह, प्रधान लिपिक तिवारी जी, डीपीओ आधार संदीप कुमार, सीएससी मैनेजर पंडित अमित कुमार सहित जिले के तमाम सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola