युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

Updated at : 26 Aug 2016 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना के चानन गांव निवासी नारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री पुनम कुमारी जहरीली दवा खाने से बेहोश हो गयी है. परिजनों ने बताया कि वह कृष्णाष्टमी के व्रत के दौरान उपवास रखी थी. इसी बीच संध्या पांच बजे उसे सर में दर्द हुआ. अपनी बुआ से दीवाल पर रखे दवा मांगी. […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना के चानन गांव निवासी नारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री पुनम कुमारी जहरीली दवा खाने से बेहोश हो गयी है. परिजनों ने बताया कि वह कृष्णाष्टमी के व्रत के दौरान उपवास रखी थी. इसी बीच संध्या पांच बजे उसे सर में दर्द हुआ. अपनी बुआ से दीवाल पर रखे दवा मांगी. दवा खाते ही मुंह से झाग निकलने लगा. इसी बीच उसकी छोटी बहन पुष्पा कुमारी ने अपने परिजनों को जानकारी दी कि दीदी ने दवा खा ली है. सूचना मिलते ही परिजनों के द्वारा अस्पताल में भरती कराया गया. युवती कौन सी दवा खायी है इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola