जेवरात दुकान में चोरी का प्रयास

Updated at : 23 Aug 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
जेवरात दुकान में चोरी का प्रयास

ग्रामीणों की आहट सुन फरार हुए चोर पहचान पर ग्रामीणों ने चारों को दबोचा सभी ने स्वीकारी चोरी में संलिप्तता की बात तालझारी : बीती रात राजमहल व तालझारी थाना के दो जेवरात की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया. ग्रामीणों की आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गये. […]

विज्ञापन

ग्रामीणों की आहट सुन फरार हुए चोर

पहचान पर ग्रामीणों ने चारों को दबोचा
सभी ने स्वीकारी चोरी में संलिप्तता की बात
तालझारी : बीती रात राजमहल व तालझारी थाना के दो जेवरात की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया. ग्रामीणों की आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गये. बाद में ग्रामीणों द्वारा शिनाख्त किये जाने के बाद पकड़ाये चार चोर ने घटना में संलिप्तता की बात स्वीकारी. बताया कि बेलदरचक व तालझारी मिशन के समीप दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम देने की रणनीति बनायी थी. पकड़ाये चोर बेलदारचक निवासी हैं. जो चार बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास मौके पर पहुंच कर चार चोरों को थाना लाकर पुछताछ कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola