पश्चिम बंगाल के व्यवसायी से लूटकांड का उद्भेदन
Updated at : 22 Aug 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

24 जून की रात रांगा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी के लेहरडंगी गांव के समीप एनएच 80 पर व्यवसायी से हुई थी लूटपाट रांगा थाना पुलिस व तालझारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तालझारी थाना क्षेत्र के सांवलापुर में मारा छापा राजमहल :रांगा थाना कांड संख्या 47/16 लूटकांड का अनुमंडल पुलिस ने उद्भेदन कर लिया […]
विज्ञापन
24 जून की रात रांगा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी के लेहरडंगी गांव के समीप एनएच 80 पर व्यवसायी से हुई थी लूटपाट
रांगा थाना पुलिस व तालझारी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तालझारी थाना क्षेत्र के सांवलापुर में मारा छापा
राजमहल :रांगा थाना कांड संख्या 47/16 लूटकांड का अनुमंडल पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. तालझारी थाना क्षेत्र के सांवलापुर से एक अभियुक्त को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.
यह बातें राजमहल थाना में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह ने कहा. श्री सिंह ने बताया कि बिते 24 जून की रात रांगा थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी के लेहरडंगी गांव के समीप एनएच 80 पथ पर अपराधियों ने एक बंगाल के व्यवसायी के साथ लूटपाट किया था. व्यवसायी पश्चिम बंगाल से बिहार के पीरपैंती जा रहा था. गांव के समीप अपराधियों ने खजूर का पेड़ काट कर सड़क पर गिरा दिया था. जिसे देखकर व्यवसायी की 207 पिकअप वैन को रोक कर नकद आठ हजार रुपये व तीन मोबाइल छीन लिया था.
जिसको लेकर रांगा थाना में 47/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास व तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास के संयुक्त नेतृत्व में तालझारी थाना क्षेत्र के सांवलापुर में छापेमारी कर लूटकांड के मास्टमाइंड अभियुक्त बबलू मरांडी को घटना में उपयोग में लाये गये देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस सघन छापेमारी कर रही है. मौके पर राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास व रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास सहित अन्य मौजूद थे.
देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद
प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ अनुदीप सिंह व अन्य.
गृहस्वामी के बयान पर डकैती का मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




