महिलाओं को मिले 50 फीसदी आरक्षण

Updated at : 22 Aug 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को मिले 50 फीसदी आरक्षण

मांग. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सम्मेलन में बोलीं राज्य अध्यक्ष गीता झा साहिबगंज : केंद्र व राज्य सरकार सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे. ये बातें अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तृतीय सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष गीता झा ने कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

मांग. अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सम्मेलन में बोलीं राज्य अध्यक्ष गीता झा

साहिबगंज : केंद्र व राज्य सरकार सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे. ये बातें अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तृतीय सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष गीता झा ने कही. उन्होंने कहा कि आजादी से अभी तक हमारे देश में महिला उपेक्षित हैं. लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कई दशक से महिलाओं द्वारा की जा रही है. लेकिन मांग पूरी नहीं हुई.
वहीं शिक्षा बजट में सरकार वृद्धि करे ताकि लड़कियां शिक्षित होकर अपने समाज व देश का नाम रोशन कर सके. राज्य उपाध्यक्ष शिवानी पाल ने कहा कि समिति की दस सूत्री मांगों को लेकर संगठन द्वारा अागामी 8-9 सितंबर को ऊर्जानगर गोड्डा में राज्य सम्मेलन होने जा रहा है. जिसमें विस्तृत चर्चा के बाद आने वाले दिनों में आंदोलन की रूप रेखा तय की जायेगी. सम्मेलन का उदघाटन राज्य अध्यक्ष गीता झा व राज्य उपाध्यक्ष शिवानी पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. सम्मेलन में कार्य करने की नीति तय किया गया. साथ ही नयी कमेटी के कार्यों का दायित्व को विस्तारपूर्वक बताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola