रैली में शामिल महिलाएं. फोटो। प्रभात खबर
Updated at : 22 Aug 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

महिला समिति ने निकाली रैली साहिबगंज : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन रविवार को हरिपुर स्थित अभियान कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गयी. इसके पूर्व साहिबगंज स्टेशन से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये दर्जनों महिलाएं रैली में शामिल हुईं. रैली ग्रीन होटल, कॉलेज रोड, टमटम स्टैंड, हबीबपुर होते हुए हरिपुर पहुंचे. रैली […]
विज्ञापन
महिला समिति ने निकाली रैली
साहिबगंज : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन रविवार को हरिपुर स्थित अभियान कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गयी. इसके पूर्व साहिबगंज स्टेशन से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये दर्जनों महिलाएं रैली में शामिल हुईं. रैली ग्रीन होटल, कॉलेज रोड, टमटम स्टैंड, हबीबपुर होते हुए हरिपुर पहुंचे. रैली का नेतृत्व रांची से आयीं अध्यक्ष गीता झा, उपाध्यक्ष शिवानी पाल सचिव फरहत खानम कर रही थीं. सभी लोग महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाते हुये नारेबाजी कर रहे थे.
ये थे उपस्थित
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तृतीय सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष गीता झा, उपाध्यक्ष शिवानी पाल, जिलाध्यक्ष कौशल्या सिंह, जिला सचिव फरहत खानम, कोषाध्यक्ष निशा पोद्दार, गीता उरांव, रागिनी देवी, मीना कुमारी, मेनका भारती, मुन्नी सोरेन, बसंती मालतो, सुहागिनी हांसदा, रानी हेंब्रम, गंगाधर यादव, श्यामसुंदर पोद्दार, डॉ सुभाष गुप्ता सहित दर्जनों कैडर उपस्थित थे.
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का तृतीय सम्मेलन में महिला उत्थान पर चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




