भाजपा की नयी जिला कमेटी को लेकर उठने लगे विरोध के सुर

Updated at : 22 Aug 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की नयी जिला कमेटी को लेकर उठने लगे विरोध के सुर

बरहरवा : भाजपा की जिला कमेटी की घोषणा के बाद उनकी पार्टी में नाराज कुछ कार्यकर्ता कमेटी पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी विरोध का सुर काफी तेज हो गया है. भाजपा के साहिबगंज पूर्व नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा ने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

बरहरवा : भाजपा की जिला कमेटी की घोषणा के बाद उनकी पार्टी में नाराज कुछ कार्यकर्ता कमेटी पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी विरोध का सुर काफी तेज हो गया है. भाजपा के साहिबगंज पूर्व नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा ने अपने पोस्ट के माध्यम से कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया गया है. पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है.

अनंत सिन्हा ने जिलाध्यक्ष से यह जानना चाहा है कि क्या वे कमेटी घोषणा करने से पूर्व जिले के जितने भी प्रखंड अध्यक्ष हैं. उनसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गयी थी. वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत साह का कहना है कि जिलाध्यक्ष को कमेटी घोषणा करने से पूर्व पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आपसी राय लेनी चाहिए. लेकिन जिलाध्यक्ष ने कुछ गिने चुने नेताओं के साथ बैठक कर कमेटी घोषणा कर दी जो पार्टी हित में नहीं है. जिले में कई ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें उचित सम्मान नहीं मिला है.

कहते हैं जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि भाजपा की जिला कमेटी की घोषणा में सभी पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर कमेटी की घोषणा की गयी है.
जिला कमेटी में सभी कार्यकर्ताओं को स्थान मिल जाये यह संभव नहीं है. भाजपा का भी 27 मंच मोरचा की घोषणा करना अभी बाकी है. जिला कमेटी में एक मंत्री व मीडिया प्रभारी का पोस्ट खाली है. जिसके लिये रायशुमारी चल रही है. कमेटी पूरी तरह संतुलित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola